Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अधिवक्ता दंपति के पुत्री के इंटरमीडिएट कॉमर्स में जिला सेकंड टॉपर बनने पर किया गया सम्मानित

चाईबासा:- जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता महेंद्र दोराईबुरू एवं उनकी पत्नी अधिवक्ता प्रेमिका दोराईबुरु की पुत्री डिंपल दोराईबुरू के इंटरमीडिएट कॉमर्स की परीक्षा में जिले की सेकंड टॉपर बनने पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो एवं जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने संयुक्त रूप से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डिंपल हनी दोराईबुरू को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।

वही कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता ने डिंपल हनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर डिंपल हनी ने कहा कि आगे की पढ़ाई कर प्रोफेसर बनना चाहती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता जगदानंद प्रधान, रघुवर महतो, प्रहलाद महतो, बसंत केसरी, विक्रम मुंडा, हरियल सिंह सिंकू, कमलभंज पान, विनय कालुंडिया, कमल हेंब्रम, अनामिका कुमारी गोप मोजूद थे। गौरतलब है की डिंपल हनी दोराईबुरू संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा की छात्रा है।

About Author