Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ई कॉमर्स सेक्टर का बढ़ रहा है बाजार, परफेक्शन लेवल 100 फीसदी करने की है आवश्यकता : मोहित गदाम

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम ) की ओर से एक फायर चैट इंटरव्यू का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसिड्युअस ग्लोबल के सीओओ मोहित गदाम उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में इ कॉमर्स सेक्टर की उपयोगिता के साथ ही उससे जुड़े अपने नौ वर्षो के अनुभवों से सभी को अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ई कॉमर्स के जरिये सीमा पार वाणिज्य की जटिलताओं से निपटने से जुड़ी रणनीतियों पर अपनी बातों को रखा.

इस दौरान सिक्स सिग्मा, अमेजॉन में विज्ञापनों और विश्लेषणात्मक उपकरणों के जरिये उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. इस दौरान अमेजॉन, वॉलमार्ट, ईबे, राकुटेन, सियर्स, नून और फ्लिपकार्ट से जुड़ी जानकारी भी दी गयी. विद्यार्थियों ने भी कई प्रकार के सवाल-जवाब किए. जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से रणनीतिक विस्तार, टिकाऊपन के लिए सतत कस्टमर को अच्छी सुविधा देने के साथ ही जुनून के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

About Author