बापू का प्रतिमा और शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण किया मंत्री और प्रशासन…


बिष्णु महापात्र 📲 9471102055 (wa)
जमशेदपुर : गांधी जयंती की अवसर पर शहर की गांधी मैदान मानगो में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी कौशल किशोर, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग तथा एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर में भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पूज्य बापू की 155वीं जयंती मना रहे हैं। बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग भी हमारे लिए प्रासंगिक है। आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को हिन्दुस्तान से खदेड़ने का काम किया।
उपायुक्त ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारे लिए प्रेरणा है। जिला प्रशासन स्वच्छता के संबंध में तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने, सरकार की हरेक योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचना, स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए खुले में शौच मुक्त की दिशा में कृत संकल्पित है। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय समाजसेवी और शहरवासी उपस्थित थे।
