Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कसाफलिया के बीर शहीद गणेश हसदा के तीसरा शहादत दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाई गई

संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण करके हजारों लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया.

:- बहरागोड़ा प्रखंड के कसाफलिया गांव के बीर बहादुर शहीद गणेश हंसदा का तीसरा पूर्णतिथी में बासदा चौक में उनके मूर्ति पर सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी, शहीद के पिता सुबदा हंसदा,शहीद के माता कपरा हंसदा ,बड़े भाई दिनेश हंसदा ,पूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद ,घाटशिला के एसडीएम सत्यबीर रजक, सीओ जितराय मुर्मू आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.

शहीद गणेश हंसदा के पूर्णतिथी पर रक्तदान शिविर आयोजित:-

गलबान बीर शहीद गणेश हंसदा के पूर्णतिथी पर बाँसदा प्राथमिक विद्यालय में शहीद गणेश हंसदा स्मारक सेवा समिति,नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर व संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया.जिसमे कुल 50 लोगो ने रक्तदान किया।रक्तदाताओं को डॉक्टर संजय गिरी ने अंग वस्त्र, पौधा और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तरूण कुमार, राजेश मार्डी, शकुंतला बास्के, सुनील हाँसदा, सुभाष मुर्मू, बैद्यनाथ माहाली, धीरेन मार्डी, माईकल हो, दशरथ मार्डी, सोमनाथ हाँसदा, तरूण कुमार, बैद्यनाथ हाँसदा आदि मौजूद थे।

5000 लोगों के बीच खिचड़ी वितरण:-

इधर सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी के द्वारा निशुल्क नेत्र सह मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया गया और पांच हजारों लोगों के बीच खीचड़ी लोगो के बीच वितरण किया गया।

About Author