Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला जिला में मतदाताओं में दिखा उत्साह, दोपहर एक बजे तक डाल दिये 51.006’/. वोट……

Seraikella : जिला में विधानसभा चुनाव में इसबार मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। वहीं कई जगहों से सूचना प्राप्त हुआ कि मतदान आरंभ से पहले ही मतदाताओं ने अनुशासीत होकर काफी देर से कतार में लग कर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जिसमें से ईचागढ़ विस की चिलगु मतदान केंद्र में पुरुष और महिला मतदाताओं ने भी काफी उत्साह के साथ मतदान किये। हरेक मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण और निर्भय होकर मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहे । वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला-खरसवाँ ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ल ने मतदान केंद्र संख्या 343, सरगीडीह, सरायकेला में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी ने आधिकारिक घोषणा किया कि दोपहर एक बजे तक ईचागढ़ विस में 50.42’/., सरायकेला विस में 49.10’/. एवं खरसवाँ विस में 53.68’/. वोट डाले गए। और जिले के दोपहर एक बजे तक औसत मतदान 51.006’/. हुआ।

About Author