Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मानगो दाईगुट्ट में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और मोबाईल ले उड़े

जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू में बीती रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के ज्वेलरी और मोबाईल ले उड़े. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. बताया जा रहा है कि चोरों ने राजू प्रजापति के घर से करीब दो से ढाई लाख के जेवरात और तीन अन्य घरों में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

विदित हो कि बीते दिनों सोनारी थाना क्षेत्र में हुए एमबी ज्वेलर्स लूट कांड का उद्वेदन करने के बाद गुरुवार को शहर के व्यवसाईयों एवं कारोबारियों ने जिला पुलिस के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की है. वही जमशेदपुर एसएसपी ने शहर में अपराध पर नकेल कसने का भरोसा दिलाया. वैसे 24 घंटा भी नहीं बीते कि बेखौफ अपराधियों ने मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्ट में चार घरों को निशाना बनाया. जहां से लाखों के जेवरात और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.

About Author