Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदिवासी कुडमी समाज द्वारा भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी, चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो की 286 वीं जयंती मनाई गई


चक्रधरपुर – वीर शहीद निर्मल महतो कुड़माली भवन राखा असानतालियां चक्रधरपुर में समाज के लोगों ने भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी, चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो की 286 वां वर्षगांठ मनाया। सर्वप्रथम मालयार्पण एवं पुष्प अर्पित किया, रघुनाथ महतो के विचारधारा पर बुद्धिजीवों एवं समाजसेवीयो के द्वारा चर्चा की गई। वीर शाहिद रघुनाथ महतो की जन्म जयंती पर नारा देते हुए उनका मुख्य वाणी अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ अंग्रेजी राज का भी नारा दिया।

समाज के पदाधिकारी ने सरकार से वीर शहीद रघुनाथ महतो की जीवनी पर प्राइमरी शिक्षा एवं उच्च स्तरीय शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग रखी। इस मौके पर भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष बलराज हिंदवार , आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय प्रदेश संगठन सचिव संजीव महतो, टोटेमिक कुड़मि समाज के सचिव करन महतो, प्रखंड अध्यक्ष खगेश्वर महतो, टोटेमिक कुड़मि समाज के प्रखंड अध्यक्ष अजय हिंदवार, उमेश महतो, रत्नाकर महतो, विनोद महतो, श्याम महतो, मीडिया प्रभारी दुर्योधन महतो काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About Author