Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वीप कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है , इसी क्रम में शनिवार को सरायकेला प्रखंड के विभिन्न क्लस्टर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया , साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगली भी बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत – प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया । मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया है , इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई , साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।

यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

About Author