Categories

Recent Posts

October 30, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

परसुडीह संत रोबोट स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में इजाफा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार परसुडीह संत रोबोट स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मे स्कूल पर प्रधानाचार्य एवं जेएन सी के पदाधिकारी शामिल हुए उन्होने कहा कि एक-एक मतदाता के वोट से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं। नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धूरी है। ऐसे में सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से 25 मई को मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं।

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन आज परसुडीह के संत रोबोट स्कूल से निकल गया इस रैली में स्कूल के कई छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं लोगों से वोट करने की अपील की यह रैली स्कूल प्रांगण से शुरू होकर मगदुमपुर होते हुए परसुडीह शीतला चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंचेगी रैली में स्कूल प्रधानाचार्य एवं जेनेसी के अधिकारी के अधिकारी मौजूद थे यह रैली लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक करने के लिए निकल गया है ढोल बैंड के बजाते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया

About Author