Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

धु धु-कर जलता रहा रावण और आतिशबाजी के साथ हजारों दर्शक ने लगाया जय श्रीराम की नारा….

बिष्णु महापात्र 📲 9471102055(wa)

सरायकेला : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चावलीबासा फ़ुटवॉल मैदान में रबिबार को रावण दहन का आयोजन किया गया । जहाँ आस पास और दूर दराज से आये हज़ारों दर्शक ने सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी, चावलीबासा द्वारा आयोजित यह अनुष्ठान में शामिल होकर मेला का लुफ्त उठाया । मेला में होने वाले भीड़ की मद्देनजर प्रशासन की पहले से ही चौकस व्यवस्था थी ।

कई स्थान का चयन कर प्रशासन तैनात रहा जिससे इतनी भारी संख्या में भीड़ के बावजूद शांति व्यवस्था में कायम रहा एवं दर्शकों की मनोरंजन में कोई बाधा नहीं पहुंच सका । वहीं बता दें कि आतिशबाजी के साथ रावण दहन शाम 5 बजे से 7 बजे तक हुआ । जहाँ मौजूद हजारों दर्शकों के आगे रावण धु धु कर जलता रहा और आतिशबाजी में पटाखों की तेज आवाज के साथ रंग विरंगा चिंगारी को देख उत्साहित होकर सभी दर्शक जोर शोर से जय जय श्रीराम की नारा लगाने लगे ।

About Author