Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

45 रैयतों को एसीसी कंपनी में नौकरी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया था

चाईबासा एसीसी सीमेंट कंपनी, जिला प्रशासन और सरकार की वादाखिलाफी से टोंटो प्रखंड के कोंदवा- दोकट्टा गांव के ग्रामीण बहुत दिनों से आक्रोशित रह रहे. मंगलवार  ग्रामीणों ने चाईबासा अनुमंडल कार्यालय के सामने धरना दिया.

बता दें कि पिछले वर्ष इन गांवों के 45 रैयतों को एसीसी कंपनी में नौकरी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया था, लेकिन आज तक किसी को नौकरी मिली नहीं.सिर्फ कंपनी ही नहीं बल्कि पूरे सिस्टम से ग्रामीण खफा है इस बात से ग्रामीण काफी नाराज हैं

 

ग्रामीणों ने 45 रैयतों को नियुक्ति के साथ- साथ चिकित्सा सुविधा, शिक्षा व्यवस्था और सिंचाई के साधन की भी मांग की है. ग्रामीणों ने आज धरना दिया और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि 7 दिनों के अंदर इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो वे एसीसी कंपनी झींकपानी के मुख्य गेट को जाम करके अनिश्चित काल के लिए कामकाज को पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा.

 

About Author