ICHAGARH : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईचागढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पोड़का तथा गुड़मा गाँव मे विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहस्पतिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहाँ कार्यक्रम संचालन कर रहे पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि झालसा, राँची एवं जिला के विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार गाँव मे यह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को विभिन्न क्षेत्र में कानूनी अधिकार की जानकारी दिया गया।
मौके पर पीएलवी भूपेन चंद्र महतो समेत कई ग्रामीण पुरुष महिलाएं उपस्थित थे।
