SERAIKELLA : नीमडीह में एक विशालकाय नर हाथी के संदेहास्पद मृत्यु से वन विभाग में मची हड़कंप ।

बिष्णु पद महापात्र 📲 947110205 (wa)
SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की नीमडीह थानांतर्गत तिल्ला गाँव की टोला आमड़ाबेड़ा में गत बुधवार की बीती रात को एक विशालकाय दंतैल नर हाथी की संदिग्धावस्था में मृत्यु हो गया । इसकी सूचना मिलते ही मौके पर चाण्डिल वन क्षेत्र के कर्मचारीयों संग वन पाल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
और मृत हाथी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व्यवस्था करने लगे। इस क्रम में गाँव के आस पास के लोग काफी संख्या में एकत्रित होकर अंतिम दर्शन कर सभी बारी बारी से सिन्दूर लगाकर नमन किये। वहीं ग्रामीणों के माने तो आमड़ाबेड़ा गाँव की तराई क्षेत्र में किसानों द्वारा लौकी की खेती किया जहाँ रात को आकर हाथी ने लौकी भी खाया और फसल को कुचलकर नष्ट भी कर दिया।
अंदेशा जताया जा रहा है कि लौकी की पौधों में रासायनिक स्प्रे किया गया था जिसे खाते ही हाथी के शरीर में जहर फैला होगा और मौके पर उसका मृत्यु हुआ होगा। जबकि इस हाथी के अलावा अन्य दो हाथी था जो भाग गया। वहीं बता दूं कि हाथी जहाँ मृतावस्था में पाया उसके आस पास में ग्रामीणों ने कई ऐसी निशान देखा जिससे अंदाजा लगाया गया कि हाथी के मृत्युपरांत काफी तड़पा होगा।
हालांकि इस मामले में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा कि हाथी की मृत्यु की कारण क्या था।
.
