Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

श्रावण मास में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘द्वादश ज्योतिर्लिंगम् आध्यात्मिक दर्शन मेला’ एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन

जमशेदपुर, 1 अगस्त 2026। श्रावण मास के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज, जुगसलाई सेवा केंद्र द्वारा ‘द्वादश ज्योतिर्लिंगम् आध्यात्मिक दर्शन मेला’ एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 अगस्त 2026 से विश्वकल्याणी भवन, श्यामनगर, शिव घाट रोड, जुगसलाई, जमशेदपुर-6 में प्रारंभ होगा।
आयोजन के अंतर्गत देश के प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों के आध्यात्मिक स्वरूप का दर्शन कराया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव के निराकार ज्योति स्वरूप, उनके आध्यात्मिक संदेश तथा विभिन्न ज्योतिर्लिंगों के महत्व से परिचित कराया जाएगा। श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव होगा।
दर्शन मेले का समय प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इसी के साथ राजयोग मेडिटेशन शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त जीवन, आत्मिक शक्ति एवं ईश्वर से संबंध जोड़ने की सरल विधि सिखाई जाएगी। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा।
ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से इस आध्यात्मिक आयोजन में परिवार सहित शामिल होकर श्रावण मास को आध्यात्मिक रूप से सार्थक बनाने की अपील की है।
संपर्क:
ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र
विश्वकल्याणी भवन, श्यामनगर, शिव घाट रोड, जुगसलाई, जमशेदपुर-6
मोबाइल: 9234766070

About Author

Leave a Reply