चंपाई सोरेन ने कभी खुद को हेमंत सोरेन का पार्ट-2 कहा था। भाजपा में शामिल होने के बाद उनका सुर कितना बदल गया है?

Champai Soren:चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ खास नहीं किया। वह जनता के बीच मेरी उपलब्धियों का जिक्र कर रहे हैं।
रांची :कुछ महीने पहले झामुमो से भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का सुर पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। हेमंत मेरे पांच महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र कर आज वोट मांगने जा रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। इस बार बदलाव होकर रहेगा।
यह बयान उन्होंने तब दिया जब झारखंड की राजनीति गर्मा रही है। चंपाई सोरेन ने विधानसभा के विशेष सत्र में खुद को हेमंत सोरेन का पार्ट-2 बताया था। बुधवार को वह भाजपा का सिंबल लेकर पहली बार सरायकेला जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्होंने उनके साथ बैठक भी की।
अपने कार्यकाल में हुए नियुक्ति का भी किया बखान
चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में कैलेंडर तैयार कर 26,000 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता खोला और 5,000 सिपाही भर्ती करवाई। इतना काम करने के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटने को कहा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं था, इसलिए उन्होंने तुरंत कुर्सी छोड़ दी।
चंपाई ने यह भी कहा कि सरायकेला शहर को मॉडर्न सिटी के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था और उन्होंने इस दिशा में पहल की थी। लेकिन मुख्यमंत्री पद से हटते ही हेमंत सरकार ने इसके लिए फंड देना बंद कर दिया।
आदिवासियों की विरोधी है कांग्रेस, सावधान रहें
चंपाई सोरेन ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी कभी भी आदिवासियों की हितैषी नहीं रही है। उन्होंने बताया कि आज जो आदिवासी धर्म कोड को मान्यता देने की बात हो रही है, वह 1951 तक लागू था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सरना धर्म कोड को समाप्त कर दिया। इसके अलावा, कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को दबाने का प्रयास किया और आदिवासियों पर गोली चलवाई। चंपाई ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी कभी भी आदिवासियों के भले की सोच नहीं सकती, और उनके साथ गठबंधन करने वाली पार्टियों से भी आदिवासियों के हित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
Champai Soren: Serious Allegations Against Hemant Soren
Former Chief Minister Champai Soren, who joined the BJP from JMM a few months ago, has completely changed his tone. He accused Chief Minister Hemant Soren of not doing anything significant during his tenure, claiming that Hemant is referencing his own achievements to seek votes from the public.
This statement comes at a time when Jharkhand’s political climate is heating up. Champai Soren had previously referred to himself as Hemant Soren’s “Part-2” in a special assembly session. On Wednesday, he visited the Seraikela district headquarters for the first time with the BJP symbol, where party workers welcomed him, and he held a meeting with them.
Highlighting His Achievements
Champai Soren mentioned that during his brief tenure, he initiated the hiring of 26,000 assistant teachers and recruited 5,000 constables. Despite these accomplishments, he was asked to step down from the chief ministerial position. He stated that he had no desire for power, which is why he resigned immediately.
He also emphasized his priority to develop Seraikela as a modern city, noting that he had made efforts in this direction. However, he criticized the Hemant government for halting funding for this project once he left office.
Caution Against Congress
Champai Soren launched a strong attack on Congress, asserting that the party has never been a friend to the tribal community. He pointed out that the current discussions about recognizing the tribal religion code were in place until 1951, but the Congress government abolished the Sarna religion code. Furthermore, he accused Congress of suppressing the Jharkhand movement and firing upon tribals. Champai warned that Congress has never thought about the welfare of the tribal people, and the parties allied with them cannot be expected to act in the interest of the tribals either.
