पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा – जेल में बंद आलमगीर आलम या कोई अन्य उम्मीदवार?

पाकुड़ विधानसभा सीट पर हमेशा से कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। अगर 2009 के चुनाव को छोड़ दें, तो आलमगीर आलम 2000 से लगातार विधायक बने हुए हैं। फिलहाल आलमगीर आलम जेल में बंद हैं, जिससे यह चर्चा जोरों पर है कि क्या कांग्रेस उन्हें फिर से मौका देगी या नहीं।

पाकुड़ विधानसभा सीट का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। ईडी की कार्रवाई के बाद विधायक और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल में हैं। इस स्थिति में चुनाव के दौरान नुक्कड़, चाय की दुकान, या ग्रामीण चौपालों पर एक ही चर्चा है कि क्या कांग्रेस आलमगीर को फिर से टिकट देगी।
कांग्रेस पूर्व विधायक पर दांव खेल सकती है।
क्या आलमगीर आलम जेल में रहकर चुनाव लड़ेंगे, या कांग्रेस इस बार नया उम्मीदवार उतारेगी? पाकुड़ के लोग इस मुद्दे पर राजनीतिक चर्चा कर रहे हैं। चर्चा यह है कि अगर आलमगीर नहीं तो कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा। एनडीए खेमे से संशय समाप्त हो चुका है, क्योंकि आजसू ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। ऐसे में यह भी सुनने में आ रहा है कि इस बार कांग्रेस से पूर्व विधायक अकिल अख्तर चुनाव लड़ सकते हैं। अभी टिकट को लेकर रस्साकशी जारी है।
क्या पाकुड़ की जनता विकल्प खोजेगी?
चौपालों में यह चर्चा भी हो रही है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाने के बाद क्या पाकुड़ की जनता नए विकल्प की तलाश करेगी। इस संदर्भ में अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग विभिन्न तरीकों से विश्लेषण कर रहे हैं कि कौन बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि, जो भी बातें हों, पाकुड़ सीट पर जीत के लिए सियासी समीकरण बनते-बिगड़ते रहेंगे, निर्णय जनता के हाथ में है।

मुस्लिम वोटरों का संख्या अधिक
पाकुड़ विधानसभा में कुल 3 लाख 88 हजार मतदाता हैं. इसमें मुस्लिम वोटरों की संख्या अधिक हैं. पाकुड़ से बीजेपी ने अबतक कुल दो बार ही जीत दर्ज की है. पाकुड़ सीट में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है. लेकिन 2009 में झामुमो के अखिल अख्तर ने यहां से जीत दर्ज की थी.
Political Landscape of Pakur Assembly Seat
The Pakur assembly seat has historically been dominated by the Congress party. Except for the 2009 elections, Alamgir Alam has been a continuous MLA since 2000. Currently, Alam is imprisoned, leading to widespread speculation about whether Congress will give him another chance.
This time, the elections for the Pakur assembly seat are expected to be quite interesting. Following the ED’s actions, former minister Alamgir Alam is in jail, and during the election period, discussions at street corners, tea shops, and rural gatherings revolve around whether Congress will re-nominate Alam.

Congress May Bet on the Former MLA
Will Alamgir contest the elections from jail, or will Congress field a new candidate this time? People in Pakur are actively discussing this issue. The debate includes who Congress’s candidate will be if Alamgir is not selected. The NDA camp’s uncertainties have been cleared as AJSU has already announced its candidate. Meanwhile, there are rumors that former MLA Akhil Akhtar might contest for Congress this time. The tussle over the ticket is ongoing.
Will the People of Pakur Seek Alternatives?
There are also discussions at gatherings about whether the people of Pakur will look for new options after Alamgir’s imprisonment due to corruption cases. Different political parties are analyzing who might be a better alternative. Regardless of the discussions, the political equations for victory in Pakur will continue to shift, with the ultimate decision resting in the hands of the electorate.

Significant Muslim Voter Base
The Pakur assembly constituency has a total of 388,000 voters, with a significant number being Muslim voters. The BJP has only won this seat twice so far. The competition in Pakur has primarily been between the BJP and Congress. However, in 2009, JMM’s Akhil Akhtar secured victory from this seat.
