चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय के चौथे स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित, न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

चांडिल, 23 जुलाई : अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को अनुमंडल बार भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव महेंद्र कुमार महतोने किया।
समारोह का शुभारंभ माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कमलेश कुमार सिंह, माननीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) गौतम गोविंदा माननीय अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) अमित खन्ना तथा उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात केक काटकर अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल का चौथा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, टाइपिस्टों, मोहरी एवं बार एसोसिएशन से जुड़े अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से बद्री प्रसाद साहू, महेंद्र कुमार महतो, प्रभात कुमार महतो, देवाशीष ज्योतिषी, देवाशीष कुंडू, नवानी सिंह, मृत्युंजय महतो, कमलकांत महतो तथा गुरुचरण महतो सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
यह प्रेस विज्ञप्ति अधिवक्ता शिवेश्वर महतो द्वारा जारी की गई।
संपादकीय टिप्पणी : इस समाचार में केवल प्रेस विज्ञप्ति में उपलब्ध तथ्यों को ही शामिल किया गया है। न्यायिक गरिमा और पत्रकारिता के मानकों के अनुरूप किसी प्रकार की अतिशयोक्ति या अप्रमाणित दावा नहीं जोड़ा गया है।
