Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विशेष छापामार दल द्वारा वृहद पैमाने पर संचालित अवैध महुआ भट्ठीयों पर छापेमारी कर पुर्णतया किया गया ध्वस्त

जमशेदपुर : नगर पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित विशेष छापामार दल द्वारा गुरूवार को बिरसानगर थानान्तर्गत लालटांड़ जंगल में मोहन कर्मकार द्वारा वृहद पैमाने पर संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब की दो भट्ठीयों पर छापेमारी कर पुर्णतया ध्वस्त किया गया। मिट्टी में गाड़कर रखे ड्रमों में संचित जावा-महुआ कुल 4500 किलोग्राम तथा प्लास्टिक के बड़े थैलों में रखे तैयार अवैध चुलाई शराब कुल 80 लीटर को घटनास्थल से बरामद किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधिक कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक़्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । साथ ही, गश्त के क्रम में संदेह होने पर दोपहिया वाहन का पीछा कर उसपर लदे विदेशी शराब की पेटियों को चालक सहित पकड़ा गया । इन पेटियों से ब्लैक हॉर्स ब्राण्ड का कुल 108 पीस बोतल यानि 81 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया । घटनास्थल से गिरफ्तार दो पहिया चालक द्वारा बताया गया कि उक्त विदेशी शराब का आपूर्तिकर्त्ता साकची, जेल चौक निवासी विनोद सिंह है, छापेमारी दल को पीछा करते देख फ़रार हो गया .

About Author