Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने किया डुमरिया की तमाम पंचायतों में जनसपर्क

जनता ने दिया आशीर्वाद तो खुलेंगी सभी बंद पड़ी खदानें : जितेंद्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को डुमरिया प्रखंड की खैरबनी, बांकीसोल, खरिदा, बाकुड़छंदा, नुवागांव और कांटाशोल पंचायतों के साथ अन्य पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इसके साथ ही डुमरिया में एक जनसभा को संबोधित किया. क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो राखा माइंस, सुरदा माइंस, हिंदुस्तान कॉपर, स्लीपर फैट्री सहित जिले की बंद सभी खदानों को ख्ुलवाएंगे. सभी प्रखंडों में एक-एक आईटीआई कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज खुलवाएंगे. बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, पोटका, डुमरिया व बोड़ाम में सरकारी कोल्ड स्टोरेज की स्थापना कराएंगे. गालूडीह डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराएंगे.

जनसंपर्क व जनभा के दौरान उन्होंने लागों को बताया कि उनका चुनाव निशान ट्रक है और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में यह क्रम संख्या 18 पर है. उनके काफिले में उनके साथ चल रहे लोग जितेंद्र सिंह के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर रहे थे. साथ ही साथ जनसंपर्क के दौरान जितेंद्र सिंह जिस भी क्षेत्र में गए वहां के लोगों से मिलने के दौरान वहां की समस्याओं को जाना।

उनके साथ चल रहे सहयोगियों में से एक को यह खास हिदायत दी गई थी कि लोगों से बातचीत के दौरान जो भी जनसमस्याएं सामने आ रही हैं, उनको क्षेत्रवार सूचीबध करें. चुनाव के बाद इन जनसमस्याओं के समाधान के लिए जोरदार अभियान चलाया जाएगा. जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से उनके साथ शंकर राय, सुखलाल सोरेन, बी श्रीनिवास, किशनलाल महतो, शकील अहमद, तौशीफ खान, शंभु सिंह, अशोक सिंह, समीर दास, अभिषेक मिश्रा, करण व योगेश सहित दर्जनों लोग थे।

About Author