कपाली क्षेत्र में खनन विभाग ने चलाया जाँच अभियान, अवैध खनिज लदे दो वाहन धराए

सरायकेला-खरसावां, 11,सितंबर 2026,
शुक्रवार (भाग्य सागर):
सरायकेला-खरसावाँ जिले में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
11 सितम्बर 2026 को खनन विभाग द्वारा कपाली क्षेत्र में टोयोटा शोरूम के निकट जांच अभियान चलाया गया. जांच के क्रम खनिजों का अवैध परिवहन करते दो 407 वाहनों को पकड़ा गया, एक वाहन में बालू तथा दूसरे वाहन में चिप्स लदा पाया गया. दोनों वाहनों को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई हेतु कपाली थाना को सुपुर्द किया गया. मिली जानकारी अनुसार ऐसी कार्रवाई निरन्तर आगे भी जारी रहेगी.


