Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला के रानी सती मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भादी महोत्सव

सरायकेला-खरसावां 11सितंबर 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर):

सरायकेला स्थित श्री रानी सती मंदिर में पूरे श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ भादी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया।
महोत्सव के प्रथम दिन विशेष मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल पाठ के दौरान दादी के भजनों और जयकारों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने दादी रानी से परिवार की सुख -समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
महोत्सव के दौरान छप्पन भोग एवं अखंड श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दादी का भव्य श्रृंगार कर उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और दादी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आज आयोजित महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दादी के जयकारे लगाए। “रानी सती दादी की जय” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर दीप प्रज्वलित किए और दादी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

भादी महोत्सव में संजय सेक्सरिया,पवन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, रवि अग्रवाल, विकास चौधरी, नरेश अग्रवाल, विपिन चौधरी एवं सुरेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि भादी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आस्था, सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। सभी श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सहभागिता से महोत्सव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

About Author

Leave a Reply