सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंडों में 18 सितम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

सरायकेला-खरसावां, 11 सितंबर, 2026, शुक्रवार (भाग्य सागर)
साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदनों पर की गई कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को अवगत कराने का निर्देश दिया।
आज के साप्ताहिक जनता दरबार में..
-राशन कार्ड से नाम हट जाने के कारण खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त नहीं होने,
-सरायकेला-राजनगर सड़क के निर्माण एवं भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने हेतु नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने,
-सिनी पंचायत के ग्राम सिदमा में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क निर्माण
-ईचागढ़ प्रखंड में खराब एवं अधभरा कुआँ का जीर्णोद्धार कराने, सहित भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मनरेगा सहित अन्य विभागों से संबंधित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए।


