Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रेल के चपेट में आने से नवजात हाथी की हुई मौत

ईचागढ़: नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा विहार रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर शनिवार रात करीब तीन बजे मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी बच्चे की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार करीब 17 जंगली हाथियों का झुंड गुंडा गांव के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। रात को जंगली हाथियों का झुंड गुंडा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान एक नवजात हाथी बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही हाथी बच्चे की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही रविवार को वन कर्मी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा अर्चना की। मौके पर वन विभाग के पदाधिकारी पहुंच कर नन्हे हाथी का पंचनामा कर दफना गया।साथ ही रेंजर शशी प्रकाश रंजन ने कहा कि वन विभाग आगे कि जांच पड़ताल करेगी। मौके पर वन विभाग के मुकेश कुमार महतो, राधा रमण ठाकुर, आदि लोग उपस्थित थे।

About Author