Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : मुरुप गाँव में रजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य महोत्सव का हुआ समापन

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रजो संक्रांति धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर यहां छऊ नृत्य महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव में सरायकेला प्रखंड के मुरूप एवं घोड़ालांग के छऊ नृत्य दल के चुनिंदा कलाकारों द्वारा कई आकर्षक नृत्य की प्रस्तुत दी। महोत्सव में मुरुप छऊ नृत्य दल का नेतृत्व लाल मोहन महतो जबकि घोड़ालांग छऊ नृत्य दल का नेतृत्व जगदीश महतो ने की।

महोत्सव की शुरुआत मुरुप छऊ नृत्य दल द्वारा गणेश बंदना की प्रस्तुति देकर किया गया जबकि समापन घोडालांग छऊ दल द्वारा गयासुर पाषाण नृत्य की प्रस्तुति देकर किया गया। उक्त महोत्सव में गणेश, शिव, दुर्गा, बाघ, भालू, हिरण, हाथी,घोड़ा आदि की मुखोटा पहनकर छऊ कलाकारों द्वारा पोराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जिसे देकर दर्शक वाह वाह करने को को विवश हो गए। मौके पर लाल मोहन महतो, जीतमोहन महतो, मणि प्रधान, लखी प्रमाणिक, जगत किशोर प्रधान, दिनेश हो, गोरचंद हो, बिमल शंकर प्रमाणिक, अजीत प्रधान, हेमसागर प्रधान समेत सकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

About Author