Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

परसुडीह थाना अंतर्गत ऑफिसर क्लब के पास रेल कर्मचारी के घर चोरी, बच्चों की छुट्टी में गए थे गांव

परसुडीह थाना अंतर्गत ऑफिसर क्लब के पास क्वार्टर नंबर 405/1 निवासी रेल कर्मचारी राजू बिंदू के घर चोरी हो गई. राजू अपने परिवार संग अपने गांव मुंगेर गए हुए थे. पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की सूचना दी जिसके बाद वे शनिवार सुबह अपने घर पहुंचे.

उन्होंने पाया कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ है और घर में चोरी कर ली गई है. राजू ने परसुडीह थाना में मामले की लिखित शिकायत की है. राजू टाटानगर स्टेशन में एकाउंट विभाग में कार्यरत है. राजू ने बताया कि बच्चों की छुट्टी होने के कारण वे पूरे परिवार संग 7 जून को मुंगेर अपने गांव गए थे. 18 जून को वापसी होनी थी. इसी बीच शुक्रवार को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि क्वार्टर का दरवाजा खुला है.

सूचना पर वे छपरा-टाटा एक्सप्रेस से शनिवार सुबह शहर पहुंचे. घर पहुंचने पर देखा की मेन गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है और दरवाजे को तोड़ा गया है. घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. वहीं चोंरों ने अलमीरा को तोड़कर उसमें रखे गहने और पैसों की चोरी की है. चोर अपने साथ एक टीवी, म्यूजिक सिस्टम, टेबल फैन, गहने और घर में रखे चार हजार नकद ले गए. चोरों ने घर पर रखे बच्चों के गुल्लक को भी नहीं छोड़ा. राजू के अनुसार घर से नकद समेत 1.50 लाख की चोरी हुई है.

About Author