Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Seraikella : एफआईआर के बाद भी धमकी और गुंडागर्दी का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले के बाद भी आरोपियों द्वारा खुलेआम धमकी और उत्पीड़न किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को पीड़िता के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में 30 जनवरी 2026 को Ichagarh Police Station में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी देर रात घर के आसपास आकर गाली-गलौज करते हैं और भय का माहौल बना रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपियों का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है।

पीड़िता का आरोप है कि मामले में अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।

#JharkhandNews
#LawAndOrder
#FIRCase
#WomenSafety
#JusticeForVictim

About Author

Leave a Reply